Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं छूटेगा एक भी पल, 36 कैमरों और नई टेक्नोलॉजी से दर्शकों को मिलेगा बेहतर अनुभव

ICC Champions Trophy 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दर्शकों को 360 डिग्री अनुभव मिलने वाला है। आईसीसी ने कैमरों पर विशेष ध्यान दिया है और ड्रोन का भी इस्तेमाल करने की बात कही है।

ICC Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कराची में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले चैंपियन्स ट्रॉफी के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कम से कम 36 कैमरों के साथ विश्लेषणात्मक उपकरणों और दृश्य संवर्द्धन का उपयोग टूर्नामेंट के मैचों के प्रसारण के लिए किया जाएगा।

champions trophy 2025 live

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फोटो- X)

आईसीसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 'दर्शकों के अनुभव को और समृद्ध बनाने के लिए, क्विडिच इनोवेशन लैब्स फील्ड 360 डिग्री देगा जो मैदान का एक वर्चुअल मॉडल प्रदान करेगा जो वास्तविक समय में क्षेत्ररक्षण की स्थिति और रणनीतियों को दर्शाता है।'

End of Feed