जय शाह को मिला खास सम्मान, महिला क्रिकेटरों को किया समर्पित

Indian of the Year 2025: जय शाह को भारतीय महिला क्रिकेट के उत्थान के लिए उठाए गए कई अहम कदम को लेकर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस पुरस्कार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर को समर्पित किया।

Indian of the Year 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह को सीएनएन-न्यूज18 के इंडियन ऑफ द ईयर पुरस्कार समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट में योगदान के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शाह ने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अपना पुरस्कार भारतीय महिला क्रिकेट और हाल ही में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम को समर्पित किया। शाह ने कहा, ‘‘हरमन (हरमनप्रीत कौर) यहां हैं। झूलन (गोस्वामी) दी और मिताली (राज) भी यहां हैं और मैं यह पुरस्कार आप सभी को समर्पित करना चाहता हूं।’’

JAY SHAH

जय शाह (साभार-ICC)

शाह आईसीसी अध्यक्ष बनने से पहले दिसंबर 2024 तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव भी रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुरुष और महिला क्रिकेटरों के बीच समान वेतन लागू करने और महिला प्रीमियर लीग (WPL) शुरू करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उनके द्वारा लिए गए फैसलों में घरेलू क्रिकेट पर फोकस करना, एनसीए का विस्तार करना अहम रहे। हालांकि, उन्होंने समान वेतन और विमेंस प्रीमियर लीग शुरू करने के अपने फैसले को दिल के करीब बताया।

End of Feed