IND vs ENG: ना बैटिंग-ना बॉलिंग, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले रोहित है केवल इस बात की चिंता

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाजिर जवाबी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के सेमी-फाइनल से पहले बुधवार को नजर आई।

गयाना: रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाजिर-जवाबी चुटीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यही अंदाज एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमी-फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर देखने को मिला। रोहित ने बुधवार को इसी अंदाज में एक दो नहीं तीन सवालों का जवाब प्रेस कॉन्फेंस के दौरान दिया।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा से सवाल पूछा गया कि क्या सेमीफाइनल का वेन्यू की पहले से जानकारी होने का फायदा मिला? तो इसके जवाब में रोहित ने कहा, मुझे नहीं लगता कि पहले से वेन्यू जानने का कोई फायदा है। बारिश की स्थिति पर किसी का नियंत्रण नहीं है। इसके बाद रोहित ने हंसते हुए कहा, मेरी चिंता केवल यही है कि हम कहीं अपनी चार्टर्ड फ्लाइट ना मिस कर दें। लेकिन ये आईसीसी की परेशानी है।

End of Feed