IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर गजब की दीवानगी, टिकट के लिए मिले लाखों आवेदन

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भले राइवलरी खत्म हो गई हो, लेकिन इसके बावजूद फैंस को लगता है कि यह मुकाबला मजेदार था और आगे भी रहेगा। वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर भी गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को कहा कि अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के टिकटों के लिए अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया 2027 वनडे विश्व कप की मेजबानी करेंगे। टूर्नामेंट दो अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। बीते एक अक्टूबर को टिकटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 3.20 लाख से ज्यादा प्रशंसक टिकट के लिए आवेदन कर चुके हैं।

ind vs pak

भारत-पाकिस्तान (साभार-X)

आईसीसी की वेबसाइट के मुताबिक, ’’ भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकटों के लिए सबसे ज्यादा मांग है और इसके लिए एक लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका-भारत मैच के लिए 86 हजार से ज्यादा और भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के लिए 80 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं।’’

End of Feed