धोनी-रोहित जो न कर सके वो हरमनप्रीत कौर ने कर दिखाया, बतौर कप्तान वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया

महिला एशिया कप में 5 सितंबर 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। वह 150 टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान के तौर पर उतरीं। विमेंस या मेंस क्रिकेट में वह यह उपलब्धि हासिल करने वालीं पहली क्रिकेटर बन गईं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू हैं। उन्होंने 121 मैच में कप्तानी की है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। वह 150 T20 इंटरनेशनल मैच में बतौर कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं। हरमन से पहले मेंस या विमेंस में ऐसा कारनामा कोई और नहीं कर सका था।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड।

5 सितंबर 2026 को दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रचा। वह 150 T20I मैच में बतौर कप्तान उतरीं। हरमनप्रीत कौर ने 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। दूसरे नंबर पर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू हैं, जिन्होंने 121 T20I मैच में कप्तानी की है। वहीं, तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग ने 100 टी20I मैच में कप्तानी की है।

End of Feed