The Hundred: द हंड्रेड टूर्नामेंट में इस साल हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना इन टीमों से खेलेंगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2023, 04:42 PM IST

The Hundred, Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana: हरमनप्रीत कौर इस साल द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स की तरफ से जबकि उप कप्तान स्मृति मंधाना सदर्न ब्रेव की तरफ से खेलेंगी। द हंड्रेड का ड्राफ्ट गुरुवार को जारी किया गया जिसमें हरमनप्रीत को ट्रेंट रॉकेट्स ने अनुबंधित किया है जबकि सदर्न ब्रेव ने मंधाना को अपनी टीम में बनाये रखा है।

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस साल द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स की तरफ से जबकि उप कप्तान स्मृति मंधाना सदर्न ब्रेव की तरफ से खेलेंगी। द हंड्रेड का ड्राफ्ट गुरुवार को जारी किया गया जिसमें हरमनप्रीत को ट्रेंट रॉकेट्स ने अनुबंधित किया है जबकि सदर्न ब्रेव ने मंधाना को अपनी टीम में बनाये रखा है।

harmanpreet kaur and smriti mandhana

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (WPL)

द हंड्रेड में यह पहला अवसर था जबकि महिलाओं खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन किया गया। पुरुष और महिला वर्ग में कुल 64 खिलाड़ियों का चयन किया गया। पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ को वेल्श फायर ने चुना। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को किसी टीम ने नहीं चुना।

End of Feed