IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी से भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच होगा दोगुना, फिट हुआ यह तेज गेंदबाज

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है। दरअसल तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पूरी तरह से फिट हो गए हैं। अब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला और भी रोमांचक होगा जब विराट कोहली और हारिस रऊफ एक दूसके से भिड़ेंगे।

IND vs PAK: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ चोट से उबर चुके हैं और बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान टीम के एक करीबी सूत्र ने रविवार को पीटीआई को पुष्टि की कि हारिस चोट से उबर गए हैं और कराची में चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में खेलेंगे। इस तेज गेंदबाज को हाल ही में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान छाती की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (साभार-ICC)

सूत्र ने कहा, ‘‘हारिस अब ठीक हैं और त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच के बाद दिए गए आराम से उन्हें उबरने में मदद मिली है।’’ सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान के किसी अन्य खिलाड़ी के साथ फिटनेस संबंधी कोई समस्या नहीं है। अपनी तेज गति और बीच के ओवरों में विकेट लेने की क्षमता के साथ पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हारिस टीम के साथ बने हुए हैं जबकि चयनकर्ताओं ने उनके विकल्प के रूप में अकिफ जावेद को बुलाया है जिन्हें पदार्पण का इंतजार है।

End of Feed