आरसीबी ने रविवार को वानखेडे़ में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 240 रन का विशाल स्कोर बनाया। वहीं, टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई 222 रन ही बना सकी। हार के बाद हार्दिक पांड्या ने ऐसा बयान दिया कि सभी का सिर घूम गया।
हार्दिक पांड्या का स्टेमेंट
हार्दिक ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, बीच के ओवरों में हमने कई विकेट गंवा दिए थे और इसी वजह से हमारी पारी डीरेल हो गई। मुझे लगता है कि हमने काफी ज्यादा रन भी बनवा दिए थे। पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रयास करना होगा कि कैसे मोमेंटम हमारे पास आए। कुछ दिनों के लिए हमारा ऑफ है। ईमानदारी से कहूं तो कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं।
'अच्छी बैटिंग और बल्लेबाज करने की जरूरत'
हार्दिक ने आगे कहा, कुछ मैचों में हमने टॉस जीते हैं। हालांकि, हमें अभी भी अच्छी बैटिंग और बॉलिंग की जरूरत है। अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता। पावरप्ले में कैसे मोमेंटम हासिल करनी है। क्योंकि आप देखें तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम पावरप्ले में कैच-अप करते रह जाते हैं। हमारे पास कई ऑप्शन है और देखते हैं कि क्या अगले गेम में क्या कर सकते हैं। रदरफोर्ड को जब हमने हासिल किया था तो वो काफी एक्साइटिंग था। हमें पता था कि उनके अंदर कितनी क्षमता है। उन्होंने जिस तरह से आज बैटिंग की, उससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला है।
पांच बार की चैंपियन का खस्ता हाल
प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस ने अभी तक 4 मैच खेल हैं। इनमें से तीन मैच गंवा दिए हैं। अभी तक केवल एक मैच जीतने में सफल रही है। उसके दो अंक हैं। टीम के पास 10 और मुकाबले बचें हैं। प्लेऑफ तक का सफर करने के लिए पांच बार की आईपीएल चैंपियन को अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
