हार्दिक पांड्या की वापसी टली, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज से भी हुए बाहर

टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया की सबसे अहम कड़ी माने जाने वाले हार्दिक पांड्या की वापसी एकबार फिर से टल गई है। वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं।

टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या की वापसी पर लगातार सस्पेंस गहराता जा रहा है। TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार एक बार फिर हार्दिक की वापसी टल गई। अब वह 6 अक्टूबर से पुडुचेरी में शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 3 मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें अपने दाहिने पैर की पिंडली में फिर से दर्द महसूस हुआ और उन्होंने स्कैन कराया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। यही शिकायत हुए अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हुई थी।

HARDIK PANDYA

हार्दिक पांड्या (साभार-x)

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलना मुश्किल

इस इंजरी के बाद अब हार्दिक पांड्या के लिए अगले 10-15 दिन शारीरिक गतिविधी मुश्किल हो गई है, जिसका सीधा मतलब है कि उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज खेलना भी मुश्किल है। भारतीय टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया 5 मैच की वनडे और टी20 सीरीज के अलावा दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज दोनों टीम के लिए खासा अहम है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए टीम मैनेजमेंट हार्दिक को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। हालांकि, हार्दिक पांड्या को लेकर बीसीसीआई की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अगर वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं तो सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है। वह इंडिया ए के खिलाफ भी हार्दिक के रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

End of Feed