IND vs AUS 1st ODI: हार्दिक पांड्या ने बताया, किस रणनीति के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 16, 2023, 10:41 PM IST

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल अपने ही घर पर आयोजित होने जा रहे वनडे विश्व कप की तैयारियों का आगाज करने उतरेगी। ऐसे में पहले मुकाबले से पहले कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि सीरीज में टीम इंडिया की क्या और क्यों रहेगी रणनीति?

मुंबई: भारतीय हरफनमौला और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पंड्या ने गुरुवार को कहा कि द्विपक्षीय श्रृंखलाएं आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टूर्नामेंटों की तरह ही प्रतिस्पर्धी हैं और पिछली वैश्विक प्रतियोगिताओं की असफलता की बातों को दोहराते रहना समय व्यर्थ करने जैसा है।

Hardik-Pandya

हार्दिक पांड्या

भारत ने घरेलू और विदेश परिस्थितियों में आम तौर पर द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन वह करीब एक दशक से आईसीसी टूर्नामेंटों में नियमित रूप से असफल हो रहा है। सबसे हालिया निराशा ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार है।

End of Feed