T20 World Cup 2024: बांग्लादेश टाइगर्स के सामने गरजा गुजरात का शेर, जड़ा आतिशी अर्धशतक

हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में आतिशी अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक ने खेली 27 गेंद में 50 रन की पारी
  • भारतीय टीम को 196 रन तक पहुंचाने में अदा की अहम भूमिका
  • टी20 विश्व कप 2024 में कर रहे हैं शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन

एंटिगा: टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप में शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 दौर के मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा। हार्दिक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया को 5 विकेट पर 196 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। हार्दिक ने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर चौके की मदद से अपना अर्धशतक 27 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। यह हार्दिक पांड्या का टी20 विश्व कप करियर का दूसरा अर्धशतक है।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या

दुबे के साथ की अर्धशतकीय साझेदारी

हार्दिक पांड्या ऋषभ पंत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे। उस वक्त भारतीय टीम का स्कोर 11.4 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन था। ऐसे में उन्होंने शिवम दुबे के साथ पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 33 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। शिवम 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर 34(24) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन हार्दिक उसके बाद भी मोर्चा अंत तक संभाले रहे और टीम को 196/5 के स्कोर तक पहुंचाने के बाद नाबाद पवेलियन वापस लौटे।

End of Feed