बेंगलुरू: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटों से लगातार परेशान चल रहे हैं। उनकी चोटों ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पुडुचेरी में 6 अक्तूबर से होने वाली वनडे सीरीज से हार्दिक चोट की वजह से बाहर होने की खबर शुक्रवार को आई थी। ऐसे में क्रिकबज ने उनकी चोट को लेकर नया अपडेट दिया है। क्रिकबज ने रिपोर्ट में बताया है कि उनकी शिन बोन (ये घुटने और एंडी के बीच की भार सहन करने वाली हड्डी) में चोट लगी है। लेकिन फ्रैक्चर नहीं है।
हार्दिक पांड्या (फोटो क्रेडिट BCCI X)
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलना हुआ मुश्किल
इस नई चोट की वजह से वो आगामी सीरीज से बाहर हुए हैं। ऐसे में उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर पर 22 अक्टूबर से खेली जाने वाली पांच मैच की टी20आई सीरीज में खेलना भी अधर में अटक गया है। नई चोट के तब तक पूरी तरह ठीक होने पर संदेह है। हार्दिक के लिए खेल से दूर रहने का समय काफी मुश्किल भरा रहा है, क्योंकि रिहैबिलिटेशन के दौरान उन्हें बार-बार चोटें लगी हैं। इस साल जून में, उनके अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में ट्रेनिंग के दौरान जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में खिंचाव आया और वो सीरीज से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भी उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। लेकिन नई चोट ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।
चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आए थे हार्दिक
हार्दिक पांड्या की बात करें तो आखिरी बार वह वनडे क्रिकेट में चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आए थे। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हार्दिक ने 3 ओवर की गेंदबाजी की थी और विकेटलेस रहे थे। इसके अलावा बल्लेबाजी में उन्होंने 18 रन की पारी खेली थी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज कर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।
