CSK नहीं इन दो टीमों ने दिखाई हार्दिक पांड्या में दिलचस्पी, मुंबई इंडियंस छोड़ना तय

3 सीजन तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या की इस टीम से विदाई लगभग तय है। आईपीएल 2027 में हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए दो टीमों ने दिलचस्पी दिखाई है। एक टीम ऐसी है जो कप्तान ढूंढ रही है और पांड्या के वहां जाने की संभावना ज्यादा है।

Hardik Pandya New Team: कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ 3 सीजन गुजार चुके हार्दिक पांड्या का इस टीम को छोड़कर जाना लगभग तय हो गया है। लेकिन सवाल है कि हार्दिक का आईपीएल में नया ठिकाना क्या होगा? मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दो टीमों ने दिलचस्पी दिखाई है। मुंबई इंडियंस को ये दो प्रस्ताव कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से आए हैं। आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि नाइट राइडर्स के शीर्ष प्रबंधन और मुंबई इंडियंस के मालिकों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर कई बार बातचीत हुई है।

hardik pandya

हार्दिक पांड्या (साभार-X)

कोलकाता ढूंढ रहा है कप्तान

मुंबई इंडियंस में पांड्या की वापसी उतार-चढ़ाव भरी रही है और उनकी कप्तानी में टीम सिर्फ एक बार प्लेऑफ में जगह बना पाई है। सूत्र ने बताया, ’’अजिंक्य रहाणे केकेआर के लिए हमेशा से एक कामचलाऊ व्यवस्था थे और इस सत्र के बाद उन्हें रिलीज किया जाना तय था। केकेआर के बड़े अधिकारियों ने पिछले सत्र के आखिर में मुंबई इंडियंस के मालिकों से संपर्क किया था लेकिन उस समय रिलायंस की सालाना आम बैठक होने वाली थी इसलिए उस समय आईपीएल ट्रेड उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं थी।’’ उन्होंने कहा, ’’हालांकि पता चला है कि केकेआर ने फिर से मुंबई इंडियंस के बड़े अधिकारियों से संपर्क किया है और इस बारे में कुछ दौर की बातचीत भी हुई है।’’

End of Feed