IND vs AUS 1st ODI: भारत के 27वें वनडे कप्तान बने हार्दिक पांड्या, पहले टॉस के बाद दिया ये बयान

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 17, 2023, 01:45 PM IST

Hardik Pandya statement after winning toss, IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या पहली बार इस फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं। पांड्या ने वनडे कप्तान के रूप में अपना पहला टॉस जीता।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच- मुंबई
  • हार्दिक पांड्या बने भारत के 27वें वनडे कप्तान
  • टॉस के बाद पांड्या ने बताई मैैदान की स्थिति

IND vs AUS 1st ODI, Toss Result: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह कप्तानी भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांंड्या के हाथों में है। हार्दिक पांड्या ने टी20 में तो कप्तानी की है लेकिन वनडे फॉर्मेट में वो पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। वो भारत के लिए वनडे में कप्तानी करने वाले 27वें खिलाड़ी बन गए हैं और कपिल, धोनी, कोहली जैसे धुरंधरों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने वनडे कप्तानी करियर का पहला टॉस भी जीत लिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तानी कर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वनडे कप्तान के रूप में पहला टॉस जीतने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई। टॉस के बाद पांड्या ने कहा, "ओस इस मैदान पर अहम किरदार निभा सकती है। लेकिन हम पहले बल्लेबाजी कई बार करते आए हैं इसलिए इस बार लक्ष्य का पीछा करते हुए खुद को चुनौती देने का प्रयास करेंगे।"

End of Feed