Women's ODI World Cup 2025 Champion: विश्व चैंपियन बनने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किसे दिया खिताबी जीत का श्रेय

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विमेंस वनडे विश्व कप 2025 में खिताबी जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किसी दिया खिताबी जीत का श्रेय। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जानिए क्या बोली भारतीय कप्तान?

नवी मुंबई: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने के बाद कहा कि इस जीत का श्रेय टीम की हर सदस्य को जाता है। हरमनप्रीत की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा,'पूरा श्रेय टीम को, टीम की हर सदस्य को जाता है। हमने लगातार तीन मैच गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद जिस तरह से हम खेले। हम जानते थे कि हम चीजों को बदल सकते हैं। हमने खुद पर भरोसा रखा और सकारात्मक रहे। यह टीम जीत की हकदार थी। बीसीसीआई और दर्शकों को समर्थन करने का श्रेय जो उतार चढाव में हमेशा हमारे साथ रहे।'

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर

शेफाली से गेंदबाजी करना साबित हुआ टर्निंग प्वाइंट

हरमनप्रीत ने शेफाली वर्मा की गेंदबाजी पर कहा,'जब लौरा वॉलवर्ट और सुने लुस बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं तो मैंने शेफाली को देखा। उसने जैसी बल्लेबाजी की थी तो मुझे लगता कि उसे कम से कम एक ओवर तो देना होगा। और यही हमारे लिए टर्निंग प्वाइंट रहा। उसने कहा कि अगर गेंदबाजी करूंगी तो 10 ओवर डालूंगी। उसे श्रेय जाता है। वह काफी सकारात्मक थी। उसे सलाम। दक्षिण अफ्रीका ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। पर अंत में वे थोड़े घबरा गए, उसका हमने फायदा उठाया। फिर दीप्ति ने वो विकेट झटक लिए।'

End of Feed