अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू सीरीज में ही गुरनूर ब्रार ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने वाली टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह 3 मैच की वनडे सीरीज में युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा से आगे निकल गए।

अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू सीरीज में ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इस सीरीज को हमेशा हमेशा के लिए यादगार बना दिया। पंजाब के इस गेंदबाज को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया था और उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि सेलेक्टर ने उन्हें चुनकर कोई गलती नहीं की है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में ब्रार ने 8 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उन्होंने पारी के 7वें ओवर में मोहम्मद नबी को क्लीन बोल्ड किया। इस विकेट के साथ ही उन्होंने 3 मैच की डेब्यू वनडे सीरीज में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Gurnoor Brar

गुरनूर ब्रार (साभार-X)

टूट गया युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले गुरनूर ने 3 मैच में 22.5 ओवर की गेंदबाजी की और 7 विकेट चटकाए। उन्होंने पहले मुकाबले में 27 रन देकर 3 जबकि दूसरे मुकाबले में 60 रन देकर 3 विकेट झटका था। इसके साथ ही उन्होंने 2016 में युजवेंद्र चहल द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। चहल ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में 6 विकेट चटकाए थे। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा ने इसी रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अब गुरनूर ब्रार इन दोनों से आगे निकल गए हैं।

End of Feed