IPL 2026,गुजरात टाइटन्स (GT) फुल शेड्यूल: गुजरात टाइटन्स कब करेगी अपने अभियान की शुरुआते जानिए कब, कहां और किसके खिलाफ हैं मैच, जानें पूरा शेड्यूल

GT 2026 IPL Schedule (गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मैच शेड्यूल) Match List, Match Timings Team Squad: इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने टी20 विश्व कप 2026 के समाप्त होते ही आईपीएल 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जानिए कब, कहां और किस टीम के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खेलेगी एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स? ऐसा है गुजरात की टीम के मैचों का पूरा कार्यक्रम।

Gujarat Titans Full Schedule, Match List IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने आखिरकार टी20 विश्व कप 2026 के समाप्त होते ही आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च, 2026 को हो रहा है। 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ उसके घर न्यू चंडीगढ़ में। उसक पहले चरण के बाकी के तीन मैचों में उसकी 4 अप्रैल को राजस्थान से, 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ंत होगी।

IPL 2026,गुजरात टाइटन्स (GT) फुल शेड्यूल: गुजरात टाइटन्स कब करेगी अपने अभियान की शुरुआते जानिए कब, कहां और किसके खिलाफ हैं मैच, जानें पूरा शेड्यूल

आईपीएल 2026 के लिए गवर्निंग काउंसिल ने केवल 20 मैच के कार्यक्रम का ऐलान किया है। सभी टीम इस दौरान 4-4 मैच खेलेंगी। असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की वजह से ऐसा हुआ है। ऐसे में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा चुनावी तारीखों की घोषणा के ऐलान किए जाने तक बाकी बचे मैचों के कार्यक्रम का ऐलान फिलहाल संभव नहीं है। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू में होगा।

End of Feed