GT vs MI Highlights: गुजरात टाइटंस ने खोला जीत का खाता, मुंबई इंडियंस को थमाई बड़ी हार
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs MI Playing XI Today Match)
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुज़ीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।
अब तक गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल इतिहास में 5 मैच खेले जा चुके हैं। इन पांच मुकाबलों में 3 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, वहीं 2 मैचों में मुंबई ने गुजरात पर जीत दर्ज की है। आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड अहमदाबाद में होने वाला है, ऐसे में यहां पर इन दोनों टीमों के मैचों के आंकड़े भी देख लेते हैं। अहमदाबाद में गुजरात और मुंबई के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 3 मैच हो चुके हैं, जिनमें तीनों मुकाबले मेजबान गुजरात टाइटंस ने जीते हैं। यानी अहमदाबाद के मैदान पर 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का खाता खुलना अभी बाकी है।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आज के मैच की पिच रिपोर्ट (GT vs MI Pitch Report)
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सर्वाधिक आईपीएल स्कोर 5 विकेट पर 243 रन है जो पंजाब किंग्स की टीम ने मौजूदा आईपीएल सीजन में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। यहां चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत भी पंजाब किंग्स ने 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दर्ज की थी जब उन्होंने 200 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था। अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 36 आईपीएल मैचों में 16 बार उस टीम को जीत मिली है जिसने पहले बल्लेबाजी की है और 20 बार उस टीम ने जीत हासिल की है जिसने लक्ष्य का पीछा किया है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (GT vs MI Squads)
गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2025 टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव और महिपाल लोमरोर।
मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर और अश्विनी कुमार।
GT vs MI Highlights: गुजरात टाइटंस को मिली जीत
गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को 36 रनों से मात दे दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस की टी्म की गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी दमदार रही। मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था हालांकि ये उन्हीं पर भारी पड़ गया क्योंकि गुजरात टाइटंस की टीम ने 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम लगातार विकेट गंवाती गई और बड़े अंतर से हार गई। ये गुजरात टाइटंस की इस टूर्नामेंट की पहली जीत है वहीं मुंबई इंडियंस की टीम की ये लगातार दूसरी हार है और उन्हें जीत का इंतजार करना होगा।GT vs MI IPL 2025 Live Score: हार्दिक पांड्या आउट
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी आउट हो गए हैं।GT vs MI IPL 2025 Live Score: मुंबई का स्कोर 100 पार
मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव दमदार पारी खेल रहे हैं।GT vs MI IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 पार
मुंबई इंडियंस की टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा दमदार पारी खेल रहे हैं।GT vs MI IPL 2025 Live Score: रिकल्टन आउट
मोहम्मद सिराज ने गेंद से कहर बरपाया है। उन्होंने रयान रिकल्टन को भी पवेलियन की ओर भेज दिया है।GT vs MI IPL 2025 Live Score: रोहित शर्मा आउट
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया है।GT vs MI IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई इंडियंस टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन क्रीज पर मौजूद है।GT vs MI IPL 2025 Live Score: गुजरात टाइटंस की पारी समाप्त
गुजरात टाइटंस टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम की तरफ से साईं सुदर्शन ने दमदार पारी खेली है। उन्होंने मुंबई को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया है।GT vs MI IPL 2025 Live Score: गुजरात टाइटंस का स्कोर 200 के करीब
गुजरात टाइटंस का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है। टीम की तरफ से साईं सुदर्शन और रदरफोर्ड अच्छी पारी खेल रहे हैं।GT vs MI IPL 2025 Live Score: बटलर और सुदर्शन की अर्धशतकीय साझेदारी
जोस बटलर और साईं सुदर्शन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। दोनों ही खिलाड़ी दमदार पारी खेल रहे हैं।GT vs MI IPL 2025 Live Score: जोस बटलर को मिला जीवनदान
जोस बटलर को जीवनदान मिल गया है। उनका कैच मुंबई इंडियंस के सब्सटीट्यूट फील्डर ने छोड़ दिया है। वे उस समय केवल 2 रन पर खेल रहे थे।GT vs MI IPL 2025 Live Score: शुभमन गिल आउट
गुजरात टाइटंस को पहला झटका लग गया है टीम के ओपनर शुभमन गिल आउट हो गए हैं। उन्हें कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया है।GT vs MI IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस को पहले विकेट की तलाश
मुंबई इंडियंस की टीम को पहले विकेट की तलाश है। गुजरात की टीम की तरफ से शुभमन गिल और साईं सुदर्शन क्रीज पर टिके हुए हैं।GT vs MI IPL 2025 Live Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस की टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से साईं सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।GT vs MI IPL 2025 Live Score: क्यों नहीं खेल रहे हैं बुमराह
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 से जसप्रीत बुमराह अभी भी बाहर हैं। वे चोट से रिकवरी कर रहे हैं और उनकी वापसी की तारीख अभी तय नहीं है।GT vs MI IPL 2025 Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।GT vs MI IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुज़ीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।GT vs MI IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।GT vs MI IPL 2025 Live Score: दोनों टीमों के पहली जीत की तलाश
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों को पहली जीत की तलाश है। इन दोनों को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।GT vs MI IPL 2025 Live Score: स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम स्टेडियम पहुंच गई है। दोनों टीमों को इस टूर्नामेंट में पहली जीत का इंतजार है।GT vs MI IPL 2025 Live Score: हार्दिक पांड्या की होगी वापसी
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की इस मैच में वापसी होने वाली है। पिछले मुकाबले में हार्दिक पांड्या नहीं खेले थे क्योंकि उन पर बैन लग गया था।GT vs MI IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर और अश्विनी कुमार।GT vs MI IPL 2025 Live Score: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2025 टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव और महिपाल लोमरोर।GT vs MI IPL 2025 Live Score: मोबाइल पर कहां देख सकेंगे लाइव
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2025 मैच को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंसआज के मैच का लाइव स्कोर, गुजरात टाइटंस वर्सेज मुंबई इंडियंस मैच का स्कोरकार्ड, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आज के मैच की पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11, मैच टॉस टाइमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग सेGT vs MI IPL 2025 Live Score: टीवी पर कहां देख सकेंगे लाइव
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2025 मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंसआज के मैच का लाइव स्कोर, गुजरात टाइटंस वर्सेज मुंबई इंडियंस मैच का स्कोरकार्ड, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आज के मैच की पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11, मैच टॉस टाइमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग सेGT vs MI IPL 2025 Live Score: कितने बजे होगा टॉस
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2025 मैच की शुरुआत शाम को 7 बजे होगा। गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंसआज के मैच का लाइव स्कोर, गुजरात टाइटंस वर्सेज मुंबई इंडियंस मैच का स्कोरकार्ड, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आज के मैच की पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11, मैच टॉस टाइमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग सेGT vs MI IPL 2025 Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2025 मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे से होगी। गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंसआज के मैच का लाइव स्कोर, गुजरात टाइटंस वर्सेज मुंबई इंडियंस मैच का स्कोरकार्ड, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आज के मैच की पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11, मैच टॉस टाइमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग सेGT vs MI IPL 2025 Live Score: आज के मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंसके बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंसआज के मैच का लाइव स्कोर, गुजरात टाइटंस वर्सेज मुंबई इंडियंस मैच का स्कोरकार्ड, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आज के मैच की पिच रिपोर्ट, ड्रीम 11, मैच टॉस टाइमिंग, आज का मैच कौन जीतेगा इससे जुड़े सवालों के जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग सेIndia T20 ODI Squad: जिम्बाब्वे में होगी मंधाना की पहली अग्निपरीक्षा, टी20 और वनडे टीम का ऐलान
IND vs WI T20 Highlights: श्रेयस अय्यर का शतक, भारत ने 8 विकेट से वेस्टइंडीज को रौंदा
VIDEO: ईशान किशन को नहीं दिख रही थी बॉल, अंदाजे से बढ़ाया हाथ और पकड़ा टी20 का बेस्ट कैच; खुद किया खुलासा
वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ ऐतिहासिक गोल भी नहीं टाल पाया हार, उरुग्वे ने 6-1 से रौंदा
IND vs WI: श्रेयस अय्यर की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी, भारत ने पहले T20I मैच में वेस्टइंडीज को रौंदा
© 2026 Times Horizon Private Limited
