क्रिकेट

IPL 2025: आरसीबी की अच्छी शुरुआत से गदगद हैं एबी डिविलियर्स, टीम के संतुलन को लेकर दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2025 में आरसीबी की शानदार शुरुआत से एबी डिविलियर्स गदगद हैं। उन्होंने टीम के संतुलन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Image

आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

Photo : AP

चेन्नई: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की शानदार शुरुआत को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि इस बार टीम पिछले सत्रों की तुलना में दस गुना बेहतर लग रही है और उम्दा शुरूआत से आगे उसका काम आसान हो जायेगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक पर सत्रह साल बाद हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

पिछले सीजन की तुलना में 10 गुना बेहतर है आरसीबी का संतुलन

आरसीबी के लिये खेल चुके डिविलियर्स ने अपने पॉडकास्ट ‘एबी डिविलियर्स 360’ में कहा,'इस बार आरसीबी टीम का संतुलन पिछले सत्रों से दस गुना बेहतर है। पिछले साल आईपीएल नीलामी के समय मैंने कहा था कि आरसीबी को संतुलन की जरूरत है। यह गेंदबाजों, बल्लेबाजों या क्षेत्ररक्षकों को लेकर नहीं था। यह आईपीएल टीमों और विकल्पों में अच्छे संतुलन को लेकर था।'

टीम में है पर्याप्त गहराई

डिविलियर्स ने कहा, 'मैंने भुवनेश्वर कुमार को देखा तो मुझे लगा कि वह नहीं खेल रहा है और फिर दूसरे मैच में वह टीम में था। आपको यही तो चाहिये। पहले मैच में (केकेआर के खिलाफ) वह टीम में नहीं था और दूसरे मैच में वह किसी और की जगह टीम में था। यही वह संतुलन और गहराई है जो टीम को चाहिये होती है।'

आरसीबी की है टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत

उन्होंने कहा, 'आरसीबी की यह टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ शुरुआत है। नतीजों के नजरिये से ही नहीं बल्कि टीम को देखकर भी। केकेआर को उसके घर पर हराना और फिर चेन्नई को चेपॉक पर मात देना शानदार रहा। अब इससे आगे अंकतालिका में राह आसान हो जायेगी।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article