GT vs MI Highlights: गुजरात टाइटंस ने खोला जीत का खाता, मुंबई इंडियंस को थमाई बड़ी हार
GT vs MI IPL 2025 Highlights: आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को मात दे दी है। आइए जानते हैं मैच का हाल और हर जानकारी।
GT vs MI Highlights: गुजरात टाइटंस ने खोला जीत का खाता, मुंबई इंडियंस को थमाई बड़ी हार
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs MI Playing XI Today Match)
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुज़ीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।
अब तक गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल इतिहास में 5 मैच खेले जा चुके हैं। इन पांच मुकाबलों में 3 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, वहीं 2 मैचों में मुंबई ने गुजरात पर जीत दर्ज की है। आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड अहमदाबाद में होने वाला है, ऐसे में यहां पर इन दोनों टीमों के मैचों के आंकड़े भी देख लेते हैं। अहमदाबाद में गुजरात और मुंबई के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 3 मैच हो चुके हैं, जिनमें तीनों मुकाबले मेजबान गुजरात टाइटंस ने जीते हैं। यानी अहमदाबाद के मैदान पर 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का खाता खुलना अभी बाकी है।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आज के मैच की पिच रिपोर्ट (GT vs MI Pitch Report)
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सर्वाधिक आईपीएल स्कोर 5 विकेट पर 243 रन है जो पंजाब किंग्स की टीम ने मौजूदा आईपीएल सीजन में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। यहां चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत भी पंजाब किंग्स ने 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दर्ज की थी जब उन्होंने 200 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था। अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 36 आईपीएल मैचों में 16 बार उस टीम को जीत मिली है जिसने पहले बल्लेबाजी की है और 20 बार उस टीम ने जीत हासिल की है जिसने लक्ष्य का पीछा किया है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (GT vs MI Squads)
गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2025 टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव और महिपाल लोमरोर।
मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर और अश्विनी कुमार।
