MI, IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार को होने वाली नीलामी से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को एक बड़ी खुशखबरी मिल गई है। मुंबई फ्रेंचाइजी ने पिछली आईपीएल नीलामी में एक बड़ा दांव खेला था। उन्होंने 8 करोड़ रुपये में एक ऐसे विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया था जो उस समय गंभीर रूप से चोटिल था और उसकी उपलब्धता के बारे में कुछ पता नहीं था। आईपीएल 2022 में वो खिलाड़ी नहीं खेला लेकिन अब वो वापसी को तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की।
मुंबई इंडियंस (MI)
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के कारण तकरीबन दो साल तक बाहर रहने के बाद अब वापसी को तैयार हैं। दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज के लिये इंग्लैंड की टीम में उनका नाम शामिल कर लिया गया है। गौरतलब है कि जोफ्रा आर्चर ने 2019 में इंग्लैंड की टीम की विश्व कप खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की थी लेकिन मार्च 2021 के बाद से वह चोट के कारण इंग्लैंड के लिये नहीं खेल सके।
JOF 🔙 in 🏴 colours 🆚🇿🇦Words that make us go: 😍🤩#OneFamily @JofraArcher @ICC t.co/Bk5uFNaCME
— ANI (@ANI) Dec 22, 2022
दो सर्जरी करानी पड़ी
इंग्लैंड के 27 वर्षीय जोफ्रा आर्चर को कोहनी संबंधित चोटों के कारण दो सर्जरी करानी पड़ी और फिर पीठ के निचले हिस्से में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के कारण उनकी वापसी में व्यवधान हुआ। पिछले महीने वो ट्रेनिंग के लिये इंग्लैंड की लायंस टीम से जुड़े थे और उन्होंने अबुधाबी में एक अभ्यास मैच में इंग्लैंड की सीनियर टीम के खिलाफ नौ ओवर गेंदबाजी की थी। इससे उनके पूर्ण फिटनेस हासिल करने की उम्मीद जगी। इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका सीरीज तीन वनडे मैचों की होगी जो 27 जनवरी से 1 फरवरी तक छह दिन के अंदर आयोजित किए जाएंगे और आर्चर यहां वापसी करते दिखेंगे।
आईपीएल 2023 नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस की पूरी टीम इस प्रकार है (MI Squad for IPL 2023)
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ और आकाश मधवाल। (आईपीएल 2023 की नीलामी में मुंबई के पास खरीदने के लिए 9 खिलाड़ियों की जगह है, जिसमें अधिकतम 3 विदेशी खिलाड़ीहो सकते हैं।)
