World Cup 2023: बड़े मुकाबले से पहले मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया, बाहर हुआ यह तूफानी बल्लेबाज

World Cup 2023: 4 नवंबर को होने वाले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले कंगारु टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें गोल्फ खेलते वक्त चोट लग गई थी। मैक्सवेल वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगा चुके हैं।

जीत के रथ पर सवार 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले झटका लगा है। दरअसल टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें गोल्फ खेलने के दौरान चोट आई है, जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। दरअसल गोल्फ खेलने के दौरान वह गिर गए जिसके बाद उन्हें कन्कशन की शिकायत आई है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि वह अगले मुकाबले में वापस आ जाएंगे यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट की तरफ से अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल (साभार-Twitter)

मैक्सवेल के साथ पहली बार नहीं हुआ ऐसा

End of Feed