क्रिकेट

Ashwin Retirement: अश्विन के रिटायरमेंट पर कोच गौतम गंभीर सहित इन खिलाड़ियों ने दी प्रतिक्रिया

Ashwin Retirement: भारत के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट के फौरन बाद संन्यास का ऐलान कर दिया। उनके संन्यास के बाद कोच गौतम गंभीर से लेकर साथी खिलाड़ी विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है। सबसे उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Image

रविचंद्रन अश्विन (साभार-ICC)

Ashwin Retirement: बुधवार की सुबह भारतीय फैंस के लिए उस समय इमोशन से भर गया जब दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। किसी को अंदाजा नहीं था कि अश्विन इस तरह से चौंका देंगे। 537 टेस्ट विकेट के साथ जैसे ही अश्विन ने अंतरराष्ष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया फैंस सहित तमाम क्रिकेटरों में भावनाओं का अंबार उमड़ पड़ा।

कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा 'आपको एक युवा गेंदबाज से आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी के रूप में विकसित होते देखने का सौभाग्य कुछ ऐसा है जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। मैं जानता हूं कि आने वाली पीढ़ियों के गेंदबाज कहेंगे कि मैं अश्विन की वजह से गेंदबाज बना! आपकी याद आएगी भाई!

बीसीसीआई अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी अश्विन को शुभकामनाएं दी और कहा 'BCCI की बड़ी स्पष्ट नीति है। कौन खिलाड़ी कब रिटायर होगा यह फैसला खिलाड़ी के ऊपर होता है। हम कभी तय नहीं करते... आज रविचंद्रन अश्विन ने सन्यास लिया है। यह उनका फैसला है और उनका भारतीय व विश्व क्रिकेट को जो योगदान है वो बहुत बड़ा है... उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनके योगदान की हम सराहना करते हैं और उनके भविष्य के लिए हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"

दिनेश कार्तिक ने उन्हें तमिलनाडु का सबसे महान खिलाड़ी करार दिया और लिखा 'उत्कृष्ट करियर के लिए शाबाश। आपके साथ खेलने पर मुझे गर्व। आप निश्चित रूप से तमिलनाडु की ओर से खेलने वाले सबसे महान खिलाड़ी हैं।

अश्विन के रिटायरमेंट पर विराट कोहली ने एक भावुक करने वाला पोस्ट लिखा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इससे पहले जब ब्रिसबेन में बारिश हो रही थी तब दोनों जब भावुक होकर एक दूसरे से गले मिल रहे थे तो अनुमान हो गया था कि कुछ बड़ा होने वाला है। हुआ भी वही और कुछ देर बाद अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article