गौतम गंभीर ने कहा- कम रन बनाने के लिए सिर्फ इस खिलाड़ी को निशाना बनाना सही नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 23, 2023, 10:46 PM IST

Gautam Gambhir defends KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल इस समय लय में नहीं हैं और उन्हें इसके लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब गौतम गंभीर ने उनके बचाव में बयान दिया है। गौरतलब है कि गौतम गंभीर उसी आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजायंट्स से जुड़े हैं जिसके राहुल कप्तान हैं।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि सिर्फ लोकेश राहुल की आलोचना करना थोड़ा अनुचित होगा क्योंकि क्योंकि प्रत्येक खिलाड़ी अपने करियर में बुरे दौर से गुजरता है। पिछली 10 टेस्ट पारियों में राहुल का औसत सिर्फ 12.5 रहा है और इस दौरान वह बार भी 25 रन के आंकड़े को नहीं छू पाए। पिछली 10 पारियों में उन्होंने 08, 10, 12, 22, 23, 10, 02, 20, 17 और 01 रन बनाए हैं जिससे अंतिम एकादश में उनकी जगह पर सवाल उठाने लगे हैं। शुभमन गिल को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की मांग हो रही है।

Gautam Gambhir on KL Rahul

गौतम गंभीर

गंभीर ने लखनऊ सुपर जाइंट्स द्वारा आयोजित आईपीएल सत्र पूर्व शिविर के दौरान पीटीआई से कहा, ‘‘लोकेश राहुल को भारतीय टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। किसी एक खिलाड़ी को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। सभी बुरे दौर से गुजरते हैं। किसी को भी, किसी क्रिकेट विशेषज्ञ या किसी को भी उसे यह नहीं कहना चाहिए कि वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा और टीम से बाहर कर दिया जाएगा।’’ गंभीर लखनऊ की टीम के मार्गदर्शक और राहुल इसी टीम के कप्तान हैं।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!