भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC 2023 का फाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला 7-11 जून के बीच ओवल लंदन में खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को पहली बार फाइनल में पहुंचने का मौका मिला है। 20 साल बाद दोनों टीम आईसीसी के फाइनल में भिड़ेगी और दोनों में से कोई भी टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी और परफैक्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने की कोशिश करेगी।
केएल राहुल
ऐसे में टीम इंडिया को बतौर विकेटकीपर किसे टीम में रखना चाहिए इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री जहां केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में रखने की बात कर रहे हैं तो वहीं गौतम गंभीर की पसंद उनसे अलग है।
गंभीर ने केएस भरत पर लगाया दांव
पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर के अनुसार टीम इंडिया को एक विशेषज्ञ विकेटकीपर को लेकर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा 'यदि भारतीय टीम मैनेजमेंट केएल राहुल को इंग्लैंड में अच्छे रिकॉर्ड के कारण प्लेइंग इलेवन में रखना चाहते हैं तो बतौर बल्लेबाज रख सकते हैं बतौर विकेटकीपर नहीं।
केएस भरत के प्रदर्शन पर गंभीर
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में केएस भरत के प्रदर्शन को लेकर गौतम गंभीर ने कहा 'इन चार मैच में केएस भरत की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को लेकर जजमेंट नहीं दिया जा सकता क्योंकि इस सीरीज में तो भारत के टॉप ऑर्डर ने भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है।
गंभीर ने आगे कहा 'टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका बड़ी होती है और अगर एक भी कैच छूट जाए तो मैच का रुख बदल सकता है। इसलिए इसमें एक स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर उतरना ही सही रहेगा। अगर पार्ट टाईम विकेटकीपर कैच छोड़ेगा तो आप 5 दिन तक पछताएंगे कि आपने क्यों नहीं स्पेशललिस्ट विकेटकीपर कौ मौका दिया। इसलिए ऐस बड़े इवेंट में जरूरी हो जाता है कि आप पूरी तैयारी से उतरें।
