गौतम गंभीर (साभार-BCCI)
जैसी मांगी थी वैसी ही पिच थी, कोलकाता टेस्ट में जब टीम इंडिया 124 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई तो फैंस को टीम इंडिया के हेड कोच से कुछ बेहतर सुनने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमेशा की तरह दुनिया से अलग राय रखने वाले गौतम गंभीर ने कहा पिच में कोई खराबी नहीं थी। उनके इस स्टेटमेंट पर फौरन चेतेश्वर पुजारा की प्रतिक्रिया आई जिनका मानना गंभीर से एकदम उलट था। उन्होंने माना कि जब घर पर हार मिलने लगे तो विचार जरूरी हो जाता है। हेड कोच गौतम को दो चीजों पर गंभीरता से विचार करना होगा। एक तो स्पिन फ्रैंडली पिच के चुनाव को लेकर दूसरा नंबर 3 पर खिलाड़ियों को अधिक मौका देने को लेकर।
गंभीर ने जबसे टीम इंडिया की कमान संभाली है तब से घर पर यह चौथी हार थी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था और अब एक बार फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। यह पिछले कुछ कोचों के नेतृत्व में घर पर सबसे ज्यादा हार है। ऐसे में लग रहा है कि कहीं न कहीं हम खुद का मूल्यांकन करने में चूक रहे हैं।
एक वक्त था जब टीम इंडिया में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा था। चाहे हरभजन-कुंबले की जोड़ी हो या फिर अश्विन-जडेजा की। इन दोनों ने टीम के लिए बेहतरीन काम किया है। लेकिन वर्तमान में ऐसी कोई जोड़ी टीम इंडिया में नहीं है। नतीजा हमारे वजाए मेहमान टीम टर्निंग ट्रैक का फायदा ज्यादा उठा ले रही है।
इसके अलावा कोच गंभीर नंबर 3 को लेकर असमंजस में हैं। जबसे चेतेश्वर पुजारा गए हैं, तबसे इस नंबर पर 7 अलग-अलग बल्लेबाजों को आजमाया गया। इस नंबर पर शुभमन गिल, विराट कोहली, साई सुदर्शन, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर को आजमाया गया। लेकिन इन सबमें किसी को भी दो से ज्यादा मौके नहीं मिले। ऐसे में मोहम्मद कैफ का बयान भी सच लगता है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि खिलाड़ी डर के खेल रहे हैं।
नंबर 3 की समृद्ध विरासत
टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 सबसे अहम होता है। इस नंबर पर टीम इंडिया के पास एक समृद्ध विरासत है।
राहुल द्रविड़ (Dravid), 3,5598,13,207 गेंद
वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman),3,3767 रन, 7710 गेंद
अजिंक्य रहाणे (Ajinya Rahane),3,1644 रन,3354 गेंद
चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), 3,3839 रन,7775 गेंद
गंभीर की कोचिंग में नंबर-3 का हाल
गंभीर की कोचिंग में टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 पर आजमाए गए बल्लेबाजों के आंकड़े चिंतनीय हैं।
साई सुदर्शन (Sai Sudharsan),133 रन, 260 गेंद
देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal),65 रन,103 गेंद
वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar),339 रन, 645 गेंद
करुण नायर (Karun Nair),374 रन,506 गेंद
ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच को नंबर 3 और पिच को लेकर सोच में सुधार लाने की जरूरत है। हमने देखा है कि किसी भी खिलाड़ी को किसी खास बल्लेबाजी क्रम लंबे वक्त तक मौका देने से ही उसमें अच्छा करने की प्रेरणा जागती है। लेकिन गंभीर यह काम केवल टेस्ट में ही नहीं बल्कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी करते हैं। वह संजू सैमसन को कभी नीचे भेज देते हैं तो कभी अक्षर को 8वें नंबर पर भेज देते हैं। वक्त आ गया है कि कोच गंभीर इस पर पुर्निविचार करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।