गौतम गंभीर ने ठोका 2.5 करोड़ रुपये का मानहानी का केस, 2 ऑनलाइन शॉपिंग साइटें भी शामिल

Gautam Gambhir Deepfake: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिल्ली उच्च न्यायालय में 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिन पर उनके डीपफेक वीडियो बनाने और साझा करने के साथ-साथ अनधिकृत रूप से उनसे संबंधित सामग्री बेचने का आरोप है। उन्होंने मुआवजे के तौर पर 2.5 करोड़ रुपये की मांग की है।

Gautam Gambhir Deepfake Video Case: टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में एक शानदार उपलब्धि हासिल की, जब वे टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल मुख्य कोच बन गए। जिनके नाम दो आईसीसी ट्रॉफी- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 विश्व कप 2026 - दर्ज हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप की बड़ी जीत के कुछ दिनों बाद ही गंभीर ने अपनी छवि के अधिकारों की रक्षा के लिए 16 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मामला दर्ज कराया है।

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर- फोटो- PTI

इन 16 आरोपियों में फर्जी वीडियो बनाने वाले भी शामिल हैं, जिन्होंने डीपफेक का इस्तेमाल किया था। गौतम गंभीर इन वीडियो को होस्ट करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और भारतीय मुख्य कोच के नाम से अनधिकृत सामान बेचने वाली ई-कॉमर्स शॉपिंग साइटें भी शामिल हैं। उन्होंने हर्जाने के तौर पर 2.5 करोड़ रुपये की मांग की है और फर्जी सामग्री को तुरंत हटाने का आदेश देने की मांग की है। यह मामला अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसी हस्तियों द्वारा अपनी छवि के अधिकारों की रक्षा के लिए इसी तरह के मामले दायर करने के बाद सामने आया है।

End of Feed