ट्रॉफी जीतने के बाद भी KKR ने श्रेयस अय्यर को क्यों टीम से किया था बाहर, कोच चंद्रकांत पंडित ने बताई वजह

Shreyas Iyer: चंद्रकांत पंडित ने कहा कि अय्यर एक बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान हैं, जिन्होंने KKR को ट्रॉफी जिताई। लेकिन कभी-कभी टीम की रणनीति और हालात के कारण ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं।

Shreyas Iyer: KKR के पूर्व कोच चंद्रकांत पंडित ने माना कि श्रेयस अय्यर को ट्रॉफी जीत के बाद टीम की कप्तानी से हटाना और टीम से रिलीज करना एक बड़ी गलती थी। उनका कहना है कि टीम को उनकी कमी महसूस हुई। पंडित उस समय KKR के कोच थे जब अय्यर को टीम से बाहर किया गया था। इसके बाद श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की टीम से जुड़े और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम IPL 2025 के फाइनल तक पहुंची। वहीं IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पहले छह मैच जीत लिए हैं और अभी तक अजेय रही है।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर को KKR ने क्यों टीम से निकाला (फोटो साभार- IPL/BCCI)

श्रेयस अय्यर ने KKR को जिताई थी ट्रॉफी

चंद्रकांत पंडित ने कहा कि अय्यर एक बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान हैं, जिन्होंने KKR को ट्रॉफी जिताई। लेकिन कभी-कभी टीम की रणनीति और हालात के कारण ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं। चंद्रकांत पंडित ने यह भी कहा कि यह फैसला जानबूझकर नहीं था, लेकिन उन्हें इसका अफसोस है। उन्होंने यह भी माना कि सिर्फ अय्यर ही नहीं, बल्कि कुछ और खिलाड़ियों जैसे फिल सॉल्ट की कमी भी टीम को खली। बता दें कि चंद्रकांत पंडित, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर ने मिलकर IPL 2024 में KKR को जीत दिलाई थी।

End of Feed