क्रिकेट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कर दी मांग- युजवेंद्र चहल को भेजो जेल

IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने चहल को जेल भेजने की मांग कर दी है। उन्होंने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा कि वेपिंग भारत में बैन है। ऐसे में चहल पर केवल मैच फीस का जुर्माना काफी नहीं है।

Image

युजवेंद्र चहल (फोटो साभार- yuzi_chahal23)

IPL 2026: पंजाब किंग्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल का एक वीडियो पिछले दिनों तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर सवाल खड़े किए। कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखकर भड़कते बी नजर आए। दरअसल, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के एक व्लॉग वीडियो के दौरान युजवेंद्र चहल कथित तौर पर फ्लाइट में वेप का कश लेते दिखाई दिए थे। वीडियो में यह भी नजर आया कि जैसे ही चहल को अहसास हुआ कि कैमरा उनकी ओर है, उन्होंने वेपिंग को छिपाने की कोशिश की। अब इस वीडियो को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर का बयान सामने आया है।

चहल को जेल भेजनी की मांग

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने चहल को जेल भेजने की मांग कर दी है। उन्होंने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा कि वेपिंग भारत में बैन है। ऐसे में चहल पर केवल मैच फीस का जुर्माना काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे दोषियों को जेल की सजा होनी चाहिए। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारत में वेप बैन है। ऐसा करने वालों को जेल में होना चाहिए। कानून बनाने का क्या फायदा, अगर उन्हें लागू ही न किया जाए? मैच फीस का 25% हिस्सा तो ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है। अगर किसी आम इंसान ने ऐसा किया होता, तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती?'

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी ड्रेसिंग रूम में वेप करते कैमरे में कैद हुए थे। बीसीसीआई ने तब उन पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया था। चहल का वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या बीसीसीआई उनके खिलाफ भी केवल आर्थिक दंड वसूल करेगा? इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स यह भी दावा कर रहे हैं कि बीसीसीआई ने अर्शदीप सिंह को व्लॉगिंग करने से रोक दिया है। वहीं, चहल को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article