इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान ने उठाई टेस्ट क्रिकेट के टू-टियर सिस्टम के खिलाफ आवाज, कहा-ऐसा होता नहीं देख सकते...

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने टेस्ट क्रिकेट के टू टियर सिस्टम को सिरे से खारिज किया है। उनका मानना है कि केवल केवल बिग थ्री देशों को टेस्ट क्रिकेट खेलता नहीं देख सकते। टेस्ट क्रिकेट को ‘बिग थ्री’ देशों से आगे बढ़कर फलने-फूलने की जरूरत है।

लंदन: महान बल्लेबाज ग्राहम गूच का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैच की कड़ी श्रृंखला दबाव झेल रहे टेस्ट प्रारूप के लिए बिल्कुल सही प्रेरणा है लेकिन उन्हें डर है कि सिर्फ ‘बिग थ्री’ (भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों के एक-दूसरे के साथ अधिक खेलने का मौजूदा चलन अंततः बोरियत और ठहराव का कारण बनेगा। अधिकतर टेस्ट क्रिकेट भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है जो पांच मैच की श्रृंखला में एक-दूसरे के साथ खेलते हैं। वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे आर्थिक रूप से कमजोर देश केवल दो या तीन मैच की श्रृंखला में ही हिस्सा लेते हैं।

India vs England

भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो क्रेडिट AP)

टेस्ट क्रिकेट को ‘बिग थ्री’ देशों से आगे बढ़ने की है जरूरत

End of Feed