कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने क्यों कहा, उनकी टीम का अभी नहीं है टी20 विश्व कप 2026 पर ध्यान

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम अभी टी20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रही है। जानिए उन्होंने क्यों दिया ऐसा बयान ?

मुंबई: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम अभी टी20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रही है जो अभी एक महीने दूर है बल्कि उनका पूरा ध्यान भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला में भारतीय गेंदबाजों से मिलने वाली चुनौती पर है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से सजी भारतीय टीम रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी और इसके बाद पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। वहीं टी20 विश्व कप सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।

Daryl Mitchell

डेरिल मिचेल (फोटो क्रेडिट IANS)

फिलहाल हमारा है वनडे सीरीज पर ध्यान

मिचेल ने यहां ‘टीसीएम स्पोर्ट्स’ के साथ आयोजित न्यूजीलैंड क्रिकेट ‘गोल्फ डे’ के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा,'हम एक महीने के दौरान टी20 विश्व कप के बारे में सोचेंगे। फिलहाल हमारा ध्यान भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला खेलने पर है क्योंकि उनके पास जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए एक अहम चीज वर्तमान में रहना है और इस समय की चुनौती पर ध्यान देना है। सबसे रोमांचक बात यह है कि हमें भारतीय परिस्थितियों में, खचाखच भरे स्टेडियमों के सामने, विश्वस्तरीय भारतीय टीम के खिलाफ तीन वनडे खेलने हैं। इसलिए हम अभी वर्तमान पर ध्यान लगाएंगे, फिर विश्व कप के बारे में एक सोचेंगे।'

End of Feed