क्रिकेट

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, यहां जानें 5 खास बातें

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 23, 2023, 04:03 PM IST

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम रोहित के नेतृत्व में वेस्टइंडीज जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। यशस्वी जायसवाल को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है।

Image

टीम इंडिया का ऐलान (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
  • रोहित के नेतृत्व में जाएगी टीम
  • चेतेश्वर पुजारा को नहीं मिली जगह

वेस्टइंडीज दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है जिसमें कहा जा रहा था कि सीनियर खिलाड़ियों को इस दौरे पर आराम दिया जा सकता है। फिलहाल टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया है।

रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया

टीम इंडिया रोहित शर्मा के नेतृत्व में ही दो टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। टेस्ट में उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया गया है, जबकि वनडे में हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टीम इंडिया के स्क्वॉड की खास बातें

रुतुराज गायकवाड़ वनडे और टेस्ट दोनों में

टीम इंडिया में पहली बार टेस्ट और वनडे टीम में रुतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है। गायकवाड़ का हालिया घरेलू सीजन और आईपीएल 2023 शानदार रहा था।

यशस्वी जायसवाल को मौका

आईपीएल 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली है।

चेतेश्वर पुजारा का कटा पत्ता

100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को इस दौरे पर मौका नहीं मिला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दोनों ही पारियों में वह फेल रहे थे।

संजू सैमसन की वापसी

वनडे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हुई है। सैमसन ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2022 में खेला था। संजू सैमसन के अलावा वनडे टीम में ईशान किशन के रुप में दूसरा विकल्प है।

मुकेश कुमार टेस्ट और वनडे टीम में

इसके अलावा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टेस्ट और वनडे टीम में जगह मिली है। इस दौरे पर टेस्ट और वनडे में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की वनडे टीम में वापसी हुई है।

Team India Test Squad:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Team India ODI Squad:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article