IND vs SL: गॉल में खेला जाएगा भारत-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट, जानें यहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IND vs SL Test: साल 2015 के बाद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं हारा है। आखिरी बार दोनों टीमें गॉल में 2017 में मिली थीं और तब भारत ने 304 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी।

IND vs SL Test: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का आगाज करने के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया 15 अगस्त को श्रीलंका से भिड़ेगी। सीरीज का पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अभ्यास मैच जीतकर भारत का मनोबल ऊंचा है और गॉल में टीम इतिहास दोहराने के इरादे से उतरेगी।

IND vs SL (3)

भारत का गॉल में कैसा है रिकॉर्ड (फोटो साभार- BCCI)

आखिरी मैच में जीता भारत

साल 2015 के बाद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं हारा है। आखिरी बार दोनों टीमें गॉल में 2017 में मिली थीं और तब भारत ने 304 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में शिखर धवन ने 190 और चेतेश्वर पुजारा ने 153 रन बनाए थे। पहली पारी में भारत ने 600 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका 291 पर सिमट गई। दूसरी पारी में विराट कोहली के शतक और अजिंक्य रहाणे की तेज पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 550 रन का लक्ष्य दिया। इसके बाद भारतीय स्पिन जोड़ी ने कहर बरपाया। आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लेकर श्रीलंका को 245 पर ढेर कर दिया। धवन को उनकी 190 रन की पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था। उस सीरीज में भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

End of Feed