IND Vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर दर्ज की अपनी तीसरी जीत

IND Vs PAK Highlights: एफआईएच प्रो लीग में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। भारत पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची थी, जिसे उसने यहां भी जारी रखा, जबकि पाकिस्तान को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है।

IND Vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को हराकर एफआईएच प्रो लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। ली हॉकी एंड टेनिस सेंटर लंदन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत दर्ज कर ली। भारत की ओर से 22वें मिनट में अभिषेक ने 24वें मिनट में निलकांत शर्मा ने 40वें मिनट में सुखजीत सिंह ने और 52वें मिनट में राजिंदर सिंह ने गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम और अबु महमूद ने गोल दागा। भारत के लिए यह स्कोर लाइन और भी बड़ी हो सकती थी, लेकिन टीम ज्यादातर पेनेल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में चूक गई। भारत को 11 पेनेल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से केवल दो को वो गोल में बदल पाई। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपने तीनों गोल पेनेल्टी कॉर्नर से किए।

IND VS PAK MATCH LIVE UPDATES

भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच (साभार-X)

पिछले 10 साल के रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान की टीम कहीं नहीं ठहरती। मौजूदा प्वाइंट्स टेबल में भी भारत 3 जीत के साथ 8वें पायदान पर है जबकि पाकिस्तान सबसे नीचे यानी 9वें पोजीशन पर है। पिछले 10 साल में खेले गए 17 मैच में 15 में भारत को जीत मिली है जबकि केवल 2 मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा है। दोनों टीम आखिरी बार 2024 चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ी थी, जहां भारत ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया था। भारतीय टीम जीतकर यहां पहुंची है, जबकि पाकिस्तान को अपनी पहली जीत का इंतजार है। भारत ने अपने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया था।

End of Feed