IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के कारण न्यूयॉर्क में क्रिकेट फैंस का लगा जमघट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 9, 2024, 10:23 PM IST

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में अमेरिका के न्यूयॉर्क में वह नजारा दिखा जिसके आदि वह होते नहीं। 34,000 की क्षमता वाले नासाउ में फैंस का जमघट दिखा। सोशल मीडिया से लेकर वास्तविक दुनिया में भावनाओं का ज्वार चरम पर होता है।

IND vs PAK: न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर के आसपास आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर ज्यादा हलचल नहीं है लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए यहां का लौंग द्वीप नीले रंग (भारतीय टीम की जर्सी का रंग) और कुछ हरे रंग से पटा दिखा। उपमहाद्वीप में क्रिकेट की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है और जब बात भारत बनाम पाकिस्तान मैच की हो तो सोशल मीडिया से लेकर वास्तविक दुनिया में भावनाओं का ज्वार चरम पर होता है।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

भारत-पाकिस्तान (साभार-AP)

खेल की यह दीवानगी एक दिन के लिए सही अमेरिका में पूरे उफान दिखा जहां हैदराबाद के आईटी पेशेवर, गुजरात के व्यवसायी, बंगाल के शिक्षाविद और लाहौर के रेस्तरां मालिक के लिए कड़ी मेहनत से अर्जित डॉलर को खर्च करने में कोई शिकायत नहीं दिखी। इन लोगों को भारत-पाक मैच में रोहित शर्मा का पुल-शॉट, विराट कोहली का कवर-ड्राइव या शाहीन शाह अफरीदी का यॉर्कर को स्टेडियम से देखने का शायद एक ही मौका मिले और वे इसे चूकना नहीं चाहते है।

End of Feed