IPL 2023, MI vs RCB, Faf Du Plessis: आईपीएल के 54वें मुकाबले में आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने चैम्पियन टीम की तरह बल्लेबाजी कर बड़ी जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई ने बेंगलोर से हार का हिसाब भी चुकता कर लिया। सीजन में इससे पहले बेंगलोर ने मुंबई को शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में सूर्या की बल्लेबाजी देखकर आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी उनके मुरीद हो गए। मुंबई की यह मौजूदा सीजन में 11 मैचों में छठी जीत है। इसी जीत के साथ टीम पॉइट टेबल में 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, बेंगलोर की टीम हार के साथ टेबल में सातवें नंबर पर आ गई है।
फाफ डुप्लेसी और रोहित शर्मा हाथ मिलाते हुए। (फोटो - IPL/BCCI)
सूर्या को लेकर डुप्लेसी ने क्या कहा
मुंबई से हार के बाद भी आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसीस ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार जैसा बल्लेबाज जिसके पास है वो हमेशा खुश रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि हम 20 से 22 रन पीछे रह गए। मुंबई की टीम ने चेज करने में माहिर है। उनके पास बल्लेबाजी के एक्सपर्ट खिलाड़ी हैं। पारी के आखिरी पांच ओवर में हम ज्यादा रन नहीं बना पाए। 200 रन बहुत अच्छा स्कोर होता है।
सूर्या का जमकर चला बल्ला
आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 237.14 की स्ट्राइक रेट से महज 35 गेंदों पर 7 चौके और 6 लंबे-लंबे छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 83 रन बनाए और टीम को जीत के करीब ले गए। यह उनका मौजूदा सीजन में चौथा अर्धशतक है। इसके अलावा नेहाल वढेरा ने भी तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। वे 34 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद 52 रन की नाबाद पारी खेली।
