EXPLAINED: भारत इंग्लैंड सीरीज में दो खिलाड़ियों को क्यों दिया गया 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'का अवॉर्ड, अनोखा है कारण

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीम के कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। ऐसे में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड की जब बारी आई तो दो खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिया गया।

IND vs ENG: लंदन के ओवल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी। इस रोमांचक मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने अंतिम दिन 5 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।श्रृंखला का हर टेस्ट पांचवें दिन तक खिंची और लगभग हर मैच रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ, जिससे यह श्रृंखला लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

Shubman gill brook player of the seriss

शुभमन गिल मोहम्मद सिराज (फोटो- AP)

हर मैच में दिखा टक्कर का खेल, यादगार रही सीरीज

2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी ने टेस्ट क्रिकेट प्रेमियों को पूरी तरह से संतुष्ट किया। भारत और इंग्लैंड की टीमें पूरी श्रृंखला के दौरान एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती रहीं। अंतिम टेस्ट तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं बन पाया, और ओवल टेस्ट में भारत की रोमांचक जीत ने श्रृंखला को संतुलित कर दिया।

End of Feed