EXPLAINED: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद अब WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम? जानें समीकरण

Team India WTC Final Qualification Scenario: ऑस्ट्रेलिया को उनके गढ़ में मात देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मेें पहुंचने का चांस पूरी तरह से बढ़ गए हैं।

Team India WTC Final Qualification Scenario: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त ले ली है। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में आठ विकेट लेकर अहम भूमिका निभाते हुए आगे से नेतृत्व किया। इस जीत से भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ गई है, जो 7 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाली है। अगर ऐसा होता है तो भारत लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।

Team india wtc qualification

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (फोटो- AP)

भारत ने नवीनतम डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के 57.69 की तुलना में उनके पास वर्तमान में 61.11 पीसीटी है। इन दोनों टीमों के अलावा द.अफ्रीका और श्रीलंका की टीम भी रेस में बनी हुई है जो कि कभी भी गेम पलट सकती है।

End of Feed