Pakistan Cricket Team Qualification Scenario: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2025 के अपने दूसरे सुपर 4 मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम को 5 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही वे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और श्रीलंका की टीम को केवल 133 रनों पर ही रोक दिया। इसमें हारिस राउफ और शाहीन अफरीदी की शानदार गेंदबाजी का खास योगदान रहा। इसके बाद इसका पीछा करते हुए टीम ने रोमांचक तरीके से 18वें ओवर में जीत दर्ज कर ली।
एशिया कप फाइनल में कैसे पहुंचेगी पाकिस्तान की टीम (फोटो- AP)
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 के सुपर 4 के पहले मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी खास तौर पर बेकार रही थी और टीम 172 रन बनाने के बाद भी अभिषेक शर्मा के तूफान के चलते आसानी से हार गई थी। टीम का अब अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे अब फाइनल में कैसे पहुंच सकती है।
एशिया कप के फाइनल में कैसे पहुंचेगी पाकिस्तान की टीम (Pakistan qualification Scenario)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब तक एशिया कप के सुपर 4 में एक मैच जीता है और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सिलेक्शन को लेकर अलग-अलग समीकरण बन रहे हैं। जिसमें भारत और बांग्लादेश के मैच का नतीजा खास भूमिका निभा सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ बचा है। अगर भारत कल बांग्लादेश को हरा देती है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच नॉकआउट मैच हो जाएगा क्योंकि दोनों ही टीमों एक- एक जीत के साथ उतरेगी और जो भी इस मैच को जीत जाएगा वो सीधे फाइनल का टिकट कटा लेगा। इसमें अगर पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देती है तो क्वालिफाई कर जाएगी।
अगर बांग्लादेश ने भारत को दे दी मात
अगर बांग्लादेश की टीम भारत को हरा देती है जिसके चांस कम है तो फिर पाकिस्तान के लिए समीकरण थोड़े मुश्किल हो जाएंगे। इसके बाद उन्हें बांग्लादेश को अच्छी रनरेट से हराना होगा और अगर भारत आखिरी मैच जीत जाती है तो पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत में से दो टीमें जिनकी नेट रनरेट अच्छी होगी वो फाइनल में पहुंच जाएंगे।
अगर पाकिस्तान हार जाए आखिरी मैच तो क्या होगा
अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम आखिरी मैच हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी की भारत बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों से हार जाए और पाकिस्तान की नेट रनरेट भारत और श्रीलंका से ज्यादा रहे जिसके बाद वे 2 अंक होते हुए भी फाइनल में पहुंच जाएंगे।
