EXPLAINED: भारत-ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकती है श्रीलंका? जानें समीकरण

Sri Lanka WTC 2025 Final Qualification Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम को मेलबर्न टेस्ट में मिली करारी हार के बाद अब श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में पहुंचने की रेस में एंट्री हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत का पड़ोसी देश कैसे क्वालिफाई कर सकता है।

Sri Lanka WTC 2025 Final Qualification Scenario: जून में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में कौन-सी टीम पहुंचेगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे संस्करण में अब तक केवल चार परिणाम ही शेष हैं, जो यह निर्धारित करेंगे कि दूसरा फाइनलिस्ट कौन होगा। दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान टेस्ट मैच के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की जीत ने उसे पहली बार WTC फाइनल में स्थान दिलाया। अब, ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला बाकी है, जो दूसरा स्थान तय करेगा।

Sri Lanka WTC Final scenario

श्रीलंका क्रिकेट टीम (फोटो- X)

क्या श्रीलंका WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है?

श्रीलंका के पास अभी भी WTC फाइनल में पहुंचने का मौका है। वर्तमान में श्रीलंका 45.45 प्रतिशत अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। अगर वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत हासिल करते हैं, तो उनका अधिकतम स्कोर 53.85 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

End of Feed