27 गेंद में शतक, गेल और डिविलियर्स भी छूट गए पीछे, इस बल्लेबाज ने रच दिया इतिहास

Fastest T20 Century: एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। उन्होंने साइप्रस के खिलाफ मैच में टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ा और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • T20I के नए किंग बने साहिल चौहान
  • क्रिस गेल के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
  • 27 गेंद में जड़ दिया टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का सबसे तेज शतक

Fastest T20 Century: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में पिच ऐसी हैं जिस पर फैंस बड़े स्कोर देखने के लिए तरस गए हैं, लेकिन इस बीच साहिल चौहान नाम के बल्लेबाज ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्री क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ दिया। उन्होंने इस पारी से कई बड़े क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया।

sahil chauhan

साहिल चौहान (साभार-European Cricket Twitter)

27 गेंद में जड़ा शतक

एस्टोनिया के बैटर साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में केवल 27 गेंद में शतक जड़ कर क्रिस गेल और एबी डिलियर्स जैसे बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 13 छक्के और 5 चौके जड़े। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 30 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी। हालांकि, साहिल यहीं नहीं रुके उन्होंने 41 गेंद में 18 छक्के और 6 चौके की मदद से 144 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

End of Feed