टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है, लेकिन दूसरा फाइनलिस्ट कौन होगा इसका फैसला इंग्लैंड और मेजबान साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के बाद होगा। इंग्लैंड टीम की बात करें तो वह छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है और उसमें से 4 बार उसे जीत मिली है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम 2 बार सेमीफाइनल में पहुंची है और दोनों ही बार उसे हार मिली है।
टी20 वर्ल्ड कप दूसरा सेमीफाइनल मैच
मतलब साफ है कि इंग्लैंड के आंकड़े मेजबान साउथ अफ्रीका पर भारी हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में 1-2 ओवर का का प्रदर्शन मैच बदल सकता है ऐसे में भारत-ऑस्ट्रेलिया की तरह एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यदि आप भी इस रोमांचक मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो आइए इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।
