क्रिकेट

England Squad for New Zealand Tour: न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला मौका

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान दौर पर हार का सामना करने वाली टीम में एक बदलाव किया गया है। जानिए किस खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे के लिए मौका दिया गया है।

Image

जैकब बैथेल (साभार Warwickshire CCC)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड ने किया न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान
  • जैकब बैथेल को किया है टीम में शामिल
  • पाकिस्तान दौरे की टीम में हुआ केवल एक बदलाव

लंदन: इंग्लैंड ने नवंबर और दिसंबर में होने वाले न्यूजीलैंड के तीन मैचों के टेस्ट दौरे के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है। ऑलराउंडर जैकब बेथेल को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। बेथेल का शामिल होना 16 सदस्यीय टीम में एकमात्र बदलाव है, जिसे पिछले सप्ताह पाकिस्तान में 2-1 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा था।

जैकब बैथेल को मिला है मौका

21 वर्षीय आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज और धीमी गति के बाएं हाथ के गेंदबाज जैकब बेथेल ने इस साल गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों प्रारूपों में इंग्लैंड की सफेद गेंद से डेब्यू किया। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि बेथेल वर्तमान में कैरेबियन में इंग्लैंड की सफेद गेंद टीम के साथ हैं। रेहान अहमद और जॉर्डन कॉक्स के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धताओं के बाद टेस्ट टीम में शामिल होंगे।

जॉर्डन कॉक्स होंगे दौरे के लिए विकेटकीपर

विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण इस दौरे में नहीं खेल पाएंगे, जबकि कॉक्स विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। टेस्ट श्रृंखला 28 नवंबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगी। इंग्लैंड वर्तमान में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में 40.79 अंक प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड पिछले सप्ताह भारत पर लगातार जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया। उनके पास तीसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका के समान 60 अंक हैं, लेकिन अंक प्रतिशत में वे पीछे हैं।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम:

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स(विकेटकीपर), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article