England Playing XI: ना स्टोक्स ना एटकिंसन, दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में किए गए 4 बदलाव

England Playing XI: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। इंग्लैंड ने 4 बदलाव किए गए हैं। दो खिलाड़ी इस मुकाबले में डेब्यू करेंगे।

England Playing XI: बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। नाइटक्लब विवाद के बाद इस टीम में पहले से ही बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का जाना तय था। लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन दोनों के अलावा भी दो खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने दो ऐसे खिलाड़ी, जॉर्डन कॉक्स और सन्नी बेकर को शामिल किया है जो डेब्यू करेंगे। स्टोक्स की अनुपस्थिति में, जो रूट अंतरिम कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। लॉर्ड्स में 115 रनों से जीत हासिल करने वाली टीम में कुल चार बदलाव किए गए हैं।

joe root

जो रूट (साभार-X)

इन दोनों के अलावा मैट फिशर साल 2022 के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने 4 साल पहले वेस्टइंडीज दौरे पर अपना डेब्यू किया था। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की भी वापसी हुई है, जो आईपीएल खेलने के बाद रेड बॉल क्रिकेट में उतरेंगे।

End of Feed