Chris Woakes Injury Update: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने बताया कैसा है क्रिस वोक्स की चोट का हाल?

जानिए कैस है इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की चोट का हाल, साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन ने पहले दिन की खाल समाप्त होने के बाद उनकी फिटनेस के सवाल पर दिया था जवाब।

लंदन: इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते हुए घायल हो गए। बाउंड्री बचाने की कोशिश में डाइव मारते हुए वोक्स गिर पड़े। चोट उनके बांए हाथ के कंधे पर लगी। चोट इतनी जबरदस्त थी कि वोक्स अपना कंधा पकड़कर दर्द में मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद ड्रेसिंग रूप में उनकी चोट का आकलन किया गया और स्कैन के लिए ले जाया गया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट या ईसीबी की ओर से वोक्स की चोट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

Chris Wokes Injury

चोटिल क्रिस वोक्स (फोटो क्रेडिट AP)

गंभीर है वोक्स की चोट

वोक्स के कंधे पर जो चोट लगी है उसे गंभीर माना जा रहा है। क्योंकि मैदान छोड़ते वक्त वोक्स ने अपने स्वेटर का उपयोग स्लिंग के रूप में किया। हालांकि उस दौरान वोक्स चोट में दिखे। वोक्स की चोट को इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इंग्लैंड की टीम चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में टीम इंडिया से लोहा लेने उतरी है। इनमें से सबसे अनुभवी और कारगर गेंदबाज मैच से बाहर हो सकता है। माना जा रहा है कि वोक्स मैच में आगे गेंदबाज़ी या फील्डिंग के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसका असर इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर पड़ेगा। फिलहाल स्थिति यही है कि उनकी चोट का मेडिकल आकलन जारी है और टीम प्रबंधन उनकी वापसी पर आगे अपडेट देगा।

End of Feed