England Playing XI: हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। विकेटकीपर की भूमिका जोस बटलर के पास है जबकि इस प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड ने दो ऑलराउंडर विल जैक्स और जेमी ओवर्टन को शामिल किया है।

England Playing XI: टी20 में श्रीलंका के खिलाफ सूपड़ा साफ करने वाली इंग्लैंड टीम अब वनडे फॉर्मेट में दम दिखाएगी। 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 22 सितंबर से होने जा रहा है जो 27 सितंबर तक चलेगा। पहला मुकाबला डरहम में खेला जाएगा और इसके लिए हमेशा की तरह इंग्लैंड ने 24 घंटे पहले अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक के नेतृत्व में उतरेगी। सलामी बल्लेबाज के तौर पर टॉम बेंटेन और बेन डकेट की जोड़ी मैदान में उतरेगी। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: जो रूट और हैरी ब्रूक खेलते नजर आएंगे। विकेटकीपर की भूमिका जोस बटलर के पास है जबकि इस प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड ने दो ऑलराउंडर विल जैक्स और जेमी ओवर्टन को शामिल किया है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी युवा रेहान अहमद के कंधों पर होगी जबकि टीम 3 प्रमुख तेज गेंदबाज गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के साथ उतरेगी।

england

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (साभार-x)

श्रीलंका वनडे सीरीज का कार्यक्रम (SL vs ENG Schedule)

श्रीलंका-इंग्लैंड पहला वनडे- 22 सितंबर

End of Feed