अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान

CC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2027: 18 साल की फोबे ब्रेट इंग्लैंड की 2025 वाली टीम की एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जो इस बार भी चुनी गई हैं। वहीं, मारिया एंड्रयूज को इस बार मुख्य टीम में शामिल किया गया है। जो साल 2025 वाले एडिशन की तैयारी के दौरान नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थीं।

ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2027 के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टीम भारत में होने वाली बाइलेटरल T20 सीरीज में भी खेलती नजर आएगी। ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2027 नेपाल और बांग्लादेश में होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम घोषित करने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है। यह टूर्नामेंट ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप का तीसरा एडिशन होगा। 2023 में हुए पहले एडिशन में इंग्लैंड फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे भारत ने मात दी थी। वहीं मलेशिया में 2025 में हुए दूसरे एडिशन में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

England U19

इंग्लैंड ने चुनी टीम (फोटो साभार- ICC)

फोबे ब्रेट पिछले वर्ल्ड कप की एकमात्र खिलाड़ी

18 साल की फोबे ब्रेट इंग्लैंड की 2025 वाली टीम की एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जो इस बार भी चुनी गई हैं। वहीं, मारिया एंड्रयूज को इस बार मुख्य टीम में शामिल किया गया है। जो साल 2025 वाले एडिशन की तैयारी के दौरान नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थीं। इस बार भी पांच खिलाड़ियों को नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। ये खिलाड़ी पूरे विंटर प्रोग्राम में शामिल रहेंगे, जिसमें T20 सीरीज के बाद भारत में होने वाला ट्रेनिंग पीरियड भी शामिल है।

End of Feed