ENG vs NZ 2nd Test Day 4 Highlights: रोमांचक मोड़ पर दूसरा टेस्ट, न्यूजीलैंड जीत से 5 विकेट और इंग्लैंड 281 रन दूर

ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। कीवी टीम जीत से 5 विकेट और इंग्लैंड 281 रन दूर है। ऐसा रहा चौथे दिन के खेल का हाल।

लंदन: ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 362 रन पर ढेर करने के बाद जीत के लिए 463 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 281 रन और बनाने हैं। कार्यवाह कप्तान जो रूट 75 रन बनाकर नाबाद हैं उनका साथ जॉर्डन कॉक्स दे रहे है वो अपना खाता नहीं खोल सके हैं।

New Zealand Cricket team

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

दूसरी पारी में 362 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड

दूसरे टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 252 रन के साथ की। दिन की शुरुआत में शतकवीर हेनरी निकोल्स 121 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आर्चर ने उन्हें कैच करा दिया। इसके बाद डेरिल मिचेल ने इसके बाद अपना अर्धशतक 68 गेंद में पूरा किया लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। लंच तक न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 345 रन बना लिए थे। लेकिन लंच के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए 6.1 ओवर में उसके आखिरी चार विकेट झटके। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 87.1 ओवर में 362 रन बनाकर ढेर हो गई। मिचेल ने 68 और नाथन स्मिथ ने 38 रन का पारी खेली। इंग्लैंड को जीत के लिए 463 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में 3-3 विकेट जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर ने लिए। 2 विकेट जोश टंग की झोली में आए। वहीं एक-एक विकेट सोनी बाकर और जैकब बैथेल को मिला।

End of Feed