ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिस पैरी ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिस पेरी ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टी20 वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स की टीम आमने-सामने है। यह मुकाबला साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी ने उतरते साथ इतिहास रच दिया। एलिस पेरी मेंस और विमेंस क्रिकेट में पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपना 50वां मुकाबला खेला। हालांकि, वह अपने इस मुकाबले को यादगार नहीं बना पाए और केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। पेरी ने अब तक खेले गए 49 वर्ल्ड कप मैच में 558 रन बनाने के अलावा 42 विकेट भी चटकाए हैं। उन्होंने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। एलिस पेरी 6 वर्ल्ड कप खिताब जीत चुकी हैं। मेंस क्रिकेट की बात करें तो यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में 47 मैच खेले हैं।

ELLYS PERRY

एलिस पेरी (साभार-X)

2008 में किया था टी20 डेब्यू

एलिस पेरी ने साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला वर्ल्ड कप साल 2009 में खेला और तब से लेकर अब तक वह हर वर्ल्ड कप का हिस्सा रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर एलिस हीली और सूजी बेट्स हैं। दोनों ने 42-42 मैच खेले हैं। नंबर 3 पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। हरमन ने 40 मैच खेले हैं।

End of Feed