नाइटक्लब विवाद में बेन स्टोक्स और गट एटकिंसन को मिली क्लीन चिट

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के नाइटक्लब विवाद मामले में गठित की गई समीति ने अपना फैसला सुना दिया। इस विवाद में दोनों खिलाड़ी दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, हालांकि, तीसरे टेस्ट में एक बार फिर से स्टोक्स एक्शन में होंगे।

इंग्लैंड के क्रिकेट कप्तान बेन स्टोक्स और उनके साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन को सोमवार को खेल के स्वतंत्र निगरानी पैनल ने नाइटक्लब की घटना के मामले में क्लीन चिट दे दी। यह घटना इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की पहले टेस्ट में जीत के बाद हुई थी। स्टोक्स और एटकिंसन को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से लिखित चेतावनी मिलने के बाद बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में लौटना है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रखा गया था। इससे पहले टीम के हेड कोच ने बेन स्टोक्स का समर्थन करते हुए कहा था कि वह तीसरे टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी गैरमौजूदगी में इंग्लैंड टीम की कमान जो रूट ने संभाली थी। हालांकि, इस मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

Ben Stokes ICC

बेन स्टोक्स (साभार-x)

स्वतंत्र क्रिकेट नियामक ने सोमवार को कहा कि ’दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।’ स्टोक्स और एटकिंसन ने पहले टेस्ट में जीत के बाद आधी रात के कर्फ्यू का उल्लंघन किया था और वे लंदन के एक नाइटक्लब में थे जब कथित तौर पर इंग्लिश क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी ने टीम के सुरक्षा अधिकारी को मारा था। खेल के नियमों के पालन की निगरानी करने वाली क्रिकेट नियामक संस्था ने कहा कि उसने ’सबूत इकट्ठा करने और उनका आकलन करने के लिए कई तरह से जांच की।’

End of Feed